Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से समझौते पर माकपा में मंथन जारी

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर मंथन जारी 

18 Oct 2024

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से समझौते पर माकपा में मंथन जारी

राज्य की छह विधानसभा सीटों के उपचुनावों की तैयारी जोरों पर है। इस इस बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर मंथन जारी है। चुनाव में कांग्रेस के साथ पार्टी का गठबंधन होगा या नहीं, इसे लेकर आज शुक्रवार को फैसला होने की उम्मीद है। माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम फिलहाल इंग्लैंड में हैं, इसलिए उपचुनावों के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व ने गुरुवार देर रात तक वर्चुअल बैठक के जरिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। बैठक में तय हुआ है कि छह विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी पार्टी की सचिव मंडली के छह सदस्यों को सौंपी जाएगी।

कूचबिहार की सिताइ विधानसभा सीट के लिए जीवेश सरकार, अलीपुरद्वार के मदारीहाट के लिए जी. आलम, उत्तर 24 परगना के नैहाटी के लिए श्रीदीप भट्टाचार्य, हड़ोआ के लिए पलाश दास, मेदिनीपुर के लिए सुजन चक्रवर्ती, और बांकुरा के तालडंगरा के लिए अमिय पात्र को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। 2021 के विधानसभा चुनावों में इन छह सीटों में से सिताई में कांग्रेस, मदारीहाट में आरएसपी और हड़ोआ में आईएसएफ ने चुनाव लड़ा था। इस बार के उपचुनावों के लिए समीकरण बदल चुके हैं।

फुरफुरा शरीफ के साथ माकपा की दूरी का मुद्दा और कांग्रेस में अधीर चौधरी की जगह शुभंकर सरकार के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। इस राजनीतिक परिदृश्य में, माकपा को यह तय करना है कि वह गठबंधन करेगी या नहीं। वाम मोर्चे की घटक फॉरवर्ड ब्लॉक ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह सिताई से चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस ने अभी तक उपचुनावों पर कोई बयान नहीं दिया है। शुक्रवार को शाम 5.30 बजे माकपा के चेयरमैन विमान बसु ने राज्य वाम मोर्चा की बैठक बुलाई है।

माकपा के सचिव मोहम्मद सलीम की गैरमौजूदगी में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस या अन्य दलों के साथ समन्वय का कार्य कौन करेगा, यह एक अहम सवाल है। इसके अलावा, पार्टी ने माकपा (माले) लिबरेशन के साथ भी बातचीत करने का इरादा जताया है ताकि एक बड़ा वामपंथी गठबंधन बनाया जा सके, भले ही कांग्रेस के साथ समझौता न हो। अब देखने की बात यह होगी कि माकपा और वाम मोर्चा इस उपचुनाव में किस रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस से समझौते पर माकपा में मंथन जारी
राज्य की छह विधानसभा सीटों के उपचुनावों की तैयारी जोरों पर, इस इस बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर मंथन जारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News